मध्यकालीन भारत: मुस्लिम आक्रमण

भारत पर मुस्लिम आक्रमण :

मुहम्मद बिन कासिम

  • भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम मुस्लिम शासक मुहम्मद बिन कासिम था।
  • मुहम्मद बिन कासिम अरब निवासी था।
  • मुहम्मद बिन कासिम ने 711ई० में पश्चिमोत्तर भारत पर आक्रमण किया।
  • मुहम्मद बिन कासिम ने 712 ई० में सिंध तथा मुल्तान जीत लिया।

इस समय दाहिर सिंध का शासक था।

महमूद गजनवी

  • महमूद गजनवी सुबुक्तगीन का पुत्र था। वह 997/998 ई० में गजनी का शासक बना।
  • महमूद गजनवी ने 1001 से 1027 ईस्वी तक भारत पर 17 बार हमला किया।
  • महमूद गजनवी के भारत पर आक्रमण का उद्देश्य अधिक से अधिक धन लूटना था।
  • महमूद गजनवी के आक्रमण का सबसे पहले सामना 1001 ई० में पंजाब के हिंदूशाही वंश के जयपाल ने किया। वैहिन्द के पास हुए युद्ध में जयपाल पराजित हो गया और उसने आत्महत्या कर ली।
  • महमूद गजनवी ने 1025-26 में सोमनाथ मंदिर को लूटा। यह उसका 16 वां अभियान था।
  • महमूद गजनवी ने अपना अंतिम 17 वां अभियान 1027 ईस्वी में जाटों और खोखरों के विरुद्ध किया।
  • 30 अप्रैल,1030 को सुल्तान महमूद की मृत्यु हो गई।
  • तहकीकात ए हिंद के लेखक अलबरूनी, तारीख ए सुबुक्तगीन के लेखक बैहाकी एवं उत्बी महमूद गजनवी के साथ भारत आए।

महमूद के दरबारी विद्वानों में अलबरूनी, उत्बी, फराबी, वैहाकी, फारुखी, फिरदौसी, असादी एवं तुसी विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

मुहम्मद गोरी

  • गजनी और हेरात के बीच गोर नामक छोटा सा राज्य था।
  • 1173 ईस्वी में मुहम्मद गोरी गोर का शासक बना।
  • मुहम्मद गोरी ने भारत पर पहला आक्रमण  1175 ई० में मुल्तान के विरुद्ध किया।
  • मुहम्मद गोरी ने भारत पर दूसरा आक्रमण उच्छ के भट्टी राजपूतों के खिलाफ1176 ईस्वी में किया।
  • मुहम्मद गोरी ने भारत पर तीसरा आक्रमण गुजरात के अन्हिलवाड़ा पर 1178 ईस्वी में किया जिसमें मुहम्मद गोरी को मूलराज द्वितीय से पराजित होना पड़ा।
  • तराइन का प्रथम युद्ध 1191 में मुहम्मद गोरी और अजमेर के शाकंभरी वंश के शासक पृथ्वीराज तृतीय चौहान के बीच हुआ जिसमें मुहम्मद गोरी को बुरी तरह पराजित होकर भागना पड़ा।
  • परंतु, तराइन के द्वितीय युद्ध (1192) में पृथ्वीराज चौहान को मुहम्मद गोरी से पराजित होना पड़ा।
  • तराइन के द्वितीय युद्ध के बाद मुहम्मद गोरी ने दिल्ली और अजमेर के आसपास के क्षेत्रों पर कब्ज़ा करके दिल्ली सल्तनत की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।
  • इस समय कन्नौज का राजपूत राजा जयचंद था जो पृथ्वीराज चौहान का प्रतिद्वंद्वी था।
  • मुहम्मद गोरी ने 1194 के चंदावर के युद्ध में जयचंद को पराजित किया।
  • मुहम्मद गोरी के गुलाम सैन्य जनरल कुतुबुद्दीन ऐबक ने गुजरात, सिरोही, कोटा, बुन्दी, उज्जैन तथा कालिंजर जीत लिया।
  • मुहम्मद गोरी के एक जनरल बख्तियार खिलजी ने पूर्वी भारत पर सैन्य अभियान करके बिहार की राजधानी ओदंतपुरी तथा नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालयों को नष्ट-भ्रष्ट कर दिया।
  • 1199 में बख्तियार खिलजी ने लक्ष्मण सेन से बंगाल जीत लिया।
  • 15, मार्च 1206 को गोर की ओर लौटते समय खोखरों ने एक मुठभेड़ में मुहम्मद गोरी को मार डाला।
दोस्तों के साथ शेयर करें

10 thoughts on “मध्यकालीन भारत: मुस्लिम आक्रमण”

    1. Bhai wo shabdbhedi baad wali kahani chandravardai ke dwara likhit prathvi raj raso ke anusaar hai …jo puri tarah se sahi nhi hai usme bahoot si kahani banavati hai …hamare bhartiye itihaas ke anusaar Mohammad gori jab 15march 1206 ko bharat se arab vapis ja raha tha to raste me khakkar jati ke logo ne uski hatya kar di..

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *