भौतिकी प्रश्नोत्तरी : Physics Quiz 2

 

Physics Quiz

  1. एक अश्वशक्ति (हार्स पावर) कितने वाट के बराबर होता है? – 746 वाट
  2. आवर्धक (मैग्नीफाइंग) लैंस किस प्रकार का लैंस होता है? – कम फोकल लेंग्थ का उत्तल लैंस।
  3. प्रकाश के किस गुण के कारण हमारे द्वारा वस्तुओं को देख पाना संभव है? – परावर्तन के कारण
  4. सफेद प्रकाश कितने रंगों से मिलकर बनता है? – सात रंगों से।
  5. प्रिज्म से गुजर कर प्रकाश के सात वर्णों के अलग-अलग होने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? – वर्ण विक्षेपण
  6. वस्तुएं विशिष्ट रंग में क्यों दिखाई देती हैं? – क्योंकि वस्तुएं किसी खास रंग को छोड़ कर शेष रंगों का अवशोषण कर लेती हैं इसलिए उस रंग की दिखाई देती हैं जिस रंग का अवशोषण नहीं कर पातीं।
  7. नाइट विजन डिवाइस में किन किरणों के कारण देखना संभव होता है? – नाइट विजन डिवाइस इंफ्रारेड या अवरक्त किरणों को पकड़ती है।
  8. जूल किसका मात्रक है? – कार्य का।
  9. एक फुट कितने सेंटीमीटर के बराबर होता है? – 30.48 सेंटीमीटर के।
  10. एक इंच कितने सेंटीमीटर के बराबर होती है? – 2.54 सेंटीमीटर
  11. एक पाउंड कितना किलोग्राम होता है? – 0.4536 किलोग्राम के बराबर।
  12. समुद्र दूरी नापने की इकाई क्या है? – नाटिकल माइल या समुद्री मिल।
  13. एक नाटिकल मिल कितने किलोमीटर के बराबर होता है? – 1.85 किलोमीटर
  14. ग्रेफाइट विद्युत का सुचालक क्यों होता है? – मुक्त इलेक्ट्रान की उपस्थिति के कारण।
  15. पृथ्वी के किस स्थान में किसी वस्तु का वजन अधिकतम होगा? – ध्रुवों पर।
  16. किसी पदार्थ का भार पृथ्वी के किस स्थान पर न्यूनतम होगा? – पृथ्वी के केंद्र में।
  17. पृथ्वी के केंद्र में गुरुत्वीय त्वरण का मान कितना होता है? – शून्य।
  18. आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है? – प्रकाश के विसरण के कारण।
  19. यदि पृथ्वी का वायुमंडल नहीं होता तो आकाश का रंग क्या होता? – काला।
  20. अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष का रंग कैसा दिखता है? – काला।
  21. हीटर, इस्त्री आदि विद्युत उपकरणों का क्वाइल किस पदार्थ का बना होता है? – नाइक्रोम
  22. फ्यूज तार किससे बनती है? – तांबा, टिन और सीसा से।
  23. तड़ित चालक मैं किस धातु का इस्तेमाल किया जाता है? – तांबा।
  24. समुद्र की गहराई नापने की इकाई क्या है? – फैदम
  25. समुद्र की गहराई नापने वाले यंत्र को क्या कहते हैं? – फैदोमीटर
  26. रेडियो एक्टिविटी किस तरह मापी जाती है? – गाइगर मूलर काउंटर के द्वारा।
  27. ध्वनि तरंगें किस प्रकार की तरंगें हैं? – यांत्रिक तरंगें।
  28. स्टेथोस्कोप किस तरह काम करता है? – ध्वनि के परावर्तन द्वारा।
  29. एक्स किरण, प्रकाश किरण और रेडियो तरंगें किस प्रकार की तरंगें हैं? – विद्युत चुम्बकीय तरंग।
  30. चुंबक बनाने में सामान्यतः किस धातु का इस्तेमाल किया जाता है? – लोहे का।
  31. विद्युत चुंबक किस धातु से बनता है? – नरम लोहे से।
  32. पानी का बर्फ बनना कौन-सा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन।
  33. पानी का भाप बनना कौन-सा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन।
  34. जल में शक्कर का घुलना कौन-सा परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन।
  35. पदार्थों का जलना कौन-सा परिवर्तन है? – रासायनिक परिवर्तन
  36. पानी का बर्फ बनने से उसके आयतन में क्या परिवर्तन होता है? – आयतन बढ़ेगा।
  37. पानी से बर्फ बनने में उसके घनत्व में क्या अंतर आता है? – घनत्व घटता है।
  38. जल का अधिकतम घनत्व और न्यूनतम आयतन किस तापमान पर होता है? 4°C पर।
  39. ग्रहों की गति का नियम किसने प्रतिपादित किया? – कैपलर ने।
  40. सूर्य केंद्रित सौर मंडल का सिद्धांत किसने दिया? – कोपरनिकस
  41. ऊर्जा संरक्षण का नियम क्या बताता है? – ऊर्जा संरक्षण के नियम के अनुसार विश्व में ऊर्जा की कुल मात्रा नियत रहती है। ऊर्जा को न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही ऊर्जा का विनाश संभव है। ऊर्जा का केवल एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तन किया जा सकता है।
  42. पदार्थ का भी ऊर्जा में परिवर्तन किया जा सकता है इस प्रकार पदार्थ स्वयं में ऊर्जा का घनीभूत रूप है।
  43. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में कौन-सा यंत्र बदलता है? – डायनेमो
  44. विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में किस यंत्र की सहायता से बदला जाता है? – विद्युत मोटर
  45. घड़ी या खिलौनों की स्प्रिंग में ऊर्जा किस रूप में रहती है? – स्थितिज ऊर्जा के रूप में।
  46. रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में किस युक्ति से रूपांतरित किया जाता है? – विद्युत सेल।
  47. परमाणु भट्ठी या नाभिकीय विखंडन में ऊर्जा किस रूप में विमुक्त होती है? – ऊष्मा के रूप में।
  48. बिजली के बल्बों से विद्युत ऊर्जा का किस ऊर्जा में परिवर्तन होता है? – प्रकाश और ऊष्मीय ऊर्जा में।
  49. भारत में न्यूक्लियर पावर के जनक किसे माना जाता है? – डॉ होमी जहांगीर भाभा
  50. ट्रांजिस्टर किन तत्वों से बनता है? – सिलिकॉन और जर्मेनियम से।
  51. दंत चिकित्सक अवतल दर्पण का इस्तेमाल क्यों करते हैं? – अवतल दर्पण में प्रतिबिंब वस्तु से बड़ा दिखाई देता है।
  52. रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले मूल कण कौन-सा है? – परमाणुओं की बाहरी कक्षा के इलेक्ट्रान।
  53. अतिचालक (सुपर कंडक्टर) का प्रतिरोध कितना होता है? – शून्य।
  54. किसी पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा क्या होती है? – किसी पदार्थ की एक ग्राम मात्रा का तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ाने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा को उस पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा कहते हैं।
  55. समानांतर रखे गए दो समतल दर्पणों के बीच की किसी वस्तु के कितने प्रतिबिंब बनेंगे? – अनंत प्रतिबिंब बनेंगे।
  56. दर्पण बनाने के लिए कांच की पिछली सतह पर किस पदार्थ की पोताई की जाती है? – सिल्वर नाइट्रेट।
  57. बड़े वाहनों के हेड लाइट में कौन-सा दर्पण इस्तेमाल किया जाता है? – परावलयिक अवतल दर्पण।
  58. पनडुब्बी से समुद्र की सतह पर देखने के लिए किस यंत्र का इस्तेमाल किया जाता है? – पेरिस्कोप
  59. पेरिस्कोप किस प्रकार काम करता है? – पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धान्त पर।
  60. इंद्रधनुष बनने का क्या कारण है? – सूर्य के प्रकाश का व्यतिकरण
  61. उगते और डूबते समय सूर्य लाल क्यो दिखाई देता है? – जब सूर्य क्षितिज पर होता है तब सूर्य की किरणें ज्यादा से ज्यादा वायुमंडल से होकर गुजरती हैं, ऐसा होने पर लाल किरणों के अलावा बाकी सब किरणें वायुमंडल द्वारा अवशोषित कर ली जाती है।
  62. वर्णांध (कलर ब्लाइंड) व्यक्ति किन रंगों को नहीं पहचान सकते? – लाल और हरे रंगों को।
  63. अगर वायु के प्रभाव को नगण्य मान लिया जाए तो लोहा, कागज और पत्थर के टुकड़ों को समान ऊंचाई से गिराये जाने पर कौन सा पृथ्वी पर सबसे पहले गिरेगा? – तीनों एक ही समय पर गिरेंगे।
  64. ऊष्मा का संचरण किन रीतियों से होता है? – चालन, संवहन और विकिरण तीन तरीके से होता है।
  65. सूर्य की गर्मी पृथ्वी तक किस प्रकार आती है? – विकिरण द्वारा।
  66. पृथ्वी पर ऊर्जा का अंतिम स्रोत क्या है? – सूर्य।
  67. धातु की छड़ के एक छोर से दूसरी तक ऊष्मा कैसे पहुंचती है? – चालन द्वारा।
  68. द्रवों में ऊष्मा की गति कैसे होती है? – संवहन द्वारा।
  69. सबसे अधिक उपयोग में लाया जाने वाला विद्युत चालक कौन-सा है? – तांबा।
  70. साबुन के बुलबुलों का विभिन्न रंग किसका उदाहरण है? – व्यतिकरण का।
  71. जल के अंदर हवा का बुलबुला किस प्रकार के लेंस की तरह व्यवहार करता है? – अवतल या अपसारी लेंस जैसा।
  72. पहाड़ों की ऊंचाईयों में चढ़ने पर नाक से खून क्यों आने लगता है? – वायुमंडल के निम्न दाब के कारण।
  73. रेफ्रिजरेशन के द्वारा खाद्य पदार्थों को संरक्षित करने का सुरक्षित तापमान कितना है?  4°C.
  74. अभ्रक का उपयोग किसमें किया जाता है? – विद्युतीकरण में कुचालक के रूप में।
  75. टार्च आदि में उपयोग होने वाला प्राथमिक सेल किस प्रकार का सेल है? – शुष्क सेल।
  76. शुष्क सेल का एनोड किस पदार्थ का बना होता है? – ग्रेफाइट अर्थात् कार्बन का
  77. दूध की शुद्धता किस यंत्र की सहायता से नापी जाती है? – लेक्टोमीटर
  78. आपेक्षिक घनत्व किस यंत्र से नापा जाता है? – हाइड्रोमीटर
  79. दूध की शुद्धता मापने वाला यंत्र लेक्टोमीटर तकनीकी रूप से क्या है? – हाइड्रोमीटर।
  80. प्रकृति में सबसे सशक्त बल कौन-सा है? – नाभिकीय बल
  81. पृथ्वी से अंतरिक्ष के लिए पलायन वेग कितना होता है? – 11.2 किमी/सेकंड।
  82. सूक्ष्मदर्शी का आविष्कार किसने किया? – जेड जानसन ने।
  83. इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप का आविष्कार किसने किया? – नोल और रुस्का ने।
  84. किस यंत्र की सहायता से जीवाणुओं और वायरस की बनाबट को देखा जा सकता है? – इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप से।
  85. सौर कुकर सूर्य प्रकाश का कौन सा भाग ग्रहण करता है? – अवरक्त किरणों को।
  86. सापेक्षता का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया? – अल्बर्ट आइंस्टीन ने।
  87. द्रव्यमान ऊर्जा संबंध किस सिद्धांत का निष्कर्ष है? – सापेक्षता के सिद्धांत का।
  88. तेल की बूंदें पानी के ऊपर आसानी से क्यों फैल जाती हैं? – तेल का पृष्ठ तनाव पानी से कम होता है।
  89. आप्टिकल फाइबर का आविष्कार किसने किया था? – नरिंदर कपानी ने।
  90. आप्टिकल फाइबर या प्रकाश तंतु का उपयोग किसमें किया जाता है? – संचार और एंडोस्कोपी में।
  91. तारों के टिमटिमाने का क्या कारण है? – वायुमंडल की विभिन्न परतों में प्रकाश के अपवर्तन के कारण।
  92. गहराई में डूबी हुई वस्तुओं का किस युक्ति से पता लगाया जाता है? – सोनार के द्वारा।
  93. परमाणु बम का आविष्कार किसने किया था? – आटोहान ने।
  94. परमाणु भट्ठी (रिएक्टर) का आविष्कार किसने किया था? – फर्मी ने।
  95. परमाणु रिएक्टर में ईंधन के रूप में किसका इस्तेमाल किया जाता है? – संशोधित यूरेनियम U235 का।
  96. परमाणु भट्ठी में नियामक के रूप में किसका इस्तेमाल किया जाता है? – भारी जल का।
  97. परमाणु रिएक्टर में न्यूट्रॉन मंदक के रूप में किसका इस्तेमाल होता है? – ग्रेफाइट का।
  98. लोहे में जंग लगने से उसके भार में क्या परिवर्तन आता है? – वजन बढ़ता है
  99. भूस्थैतिक या तुल्यकालिक उपग्रह किस दिशा में घूमते हैं? – पश्चिम से पूर्व।
  100. तुल्यकालिक उपग्रह की परिक्रमण अवधि कतनी होती है? – पृथ्वी की घूर्णन गति के बराबर अर्थात् 24 घंटे।
  101. तुल्यकालिक उपग्रह भूस्थिर क्यों दिखाई देती है? – क्योंक ऐसे उपग्रहों परिक्रमण की दिशा और गति पृथ्वी के घूर्णन की दिशा और गति के समान और बराबर होती है।
  102. दूध को मथने से क्रीम किस बल के कारण अलग होता है? – अपकेंद्रीय बल

और पढ़ें: भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी : Physics Quiz 1

दोस्तों के साथ शेयर करें

4 thoughts on “भौतिकी प्रश्नोत्तरी : Physics Quiz 2”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *