भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी : Physics Quiz 1

भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी :

  1. रेडियो एक्टिविटी की खोज किसने की? – हेनरी बेकुरेल ने की।
  2. रेडियम की खोज किसने की? – मैडम क्यूरी
  3. रेडियो एक्टिविटी की इकाई क्या है? – क्यूरी।
  4. रेडियो कार्बन डेटिंग का उपयोग किस लिए किया जाता है? – जीवाश्मों की आयु ज्ञात करने के लिए।
  5. कार्बन डेटिंग के लिए किस तत्व का उपयोग होता है? – कार्बन 14.
  6. टी वी की रिमोट में टीवी को नियंत्रित करने के लिए किन तरंगों का उपयोग होता है? – इंफ्रारेड या अवरक्त किरणों का।
  7. एंडोस्कोपी क्यों की जाती है? – आमाशय आदि आंतरिक अंगों की जांच के लिए एंडोस्कोपी की जाती है।
  8. एंडोस्कोपी किस तकनीक पर आधारित होती है? – एंडोस्कोपी में आप्टिकल फाइबर के द्वारा पूर्ण आंतरिक परावर्तन की तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
  9. मृगतृष्णा बनने का क्या कारण है? – पूर्ण आंतरिक परावर्तन।
  10. हीरे की चमक का क्या कारण है? – पूर्ण आंतरिक परावर्तन।
  11. कालीन को डंडे से पीटने या झटका देने पर उसमें जमी धूल किस कारण से अलग होती है? – (विराम का) जड़त्व के कारण।
  12. महिलाओं की आवाज तीखी होने का क्या कारण है? – उच्च आवृत्ति (पिच)।
  13. आवृत्ति या फ्रीक्वेंसी की मात्रक क्या है? – हर्ट्ज।
  14. कैंसर का इलाज किस थेरेपी से किया जाता है? – कीमोथेरेपी।
  15. साफ पानी वाले तालाब की गहराई वास्तविक गहराई से कम क्यों दिखाई देती है? – प्रकाश की किरणों के अपवर्तन के कारण।
  16. बिजली के झटके लगने वाले व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के रूप में क्या पिलाया जाता है? – दूध या ठंडा पानी पिलाया जाता है।
  17. सौर सेल या सोलर एनर्जी सिस्टम में सौर ऊर्जा को किस रूप में परिवर्तित किया जाता है? – विद्युत ऊर्जा में।
  18. आंखों में चित्र कहां पर बनता है? – रेटिना या दृष्टिपटल पर।
  19. रेटिना या दृष्टिपटल पर बनने वाला प्रतिबिम्ब किस तरह का होता है? – वास्तविक और उलटा
  20. मनुष्य की न्यूनतम दृष्टि सीमा क्या है? – कोई व्यक्ति कम से कम 25 सेंटीमीटर की दूरी तक देख सकता है।
  21. मनुष्य की अधिकतम दृष्टि सीमा क्या है? – मनुष्य सैद्धांतिक रूप से अनंत दूरी तक देख सकता है।
  22. व्यक्ति को अपनी पूरी लंबाई का प्रतिबिंब समतल दर्पण में देखने के लिए किस ऊंचाई के दर्पण की आवश्यकता होती है? – स्वयं की ऊंचाई से आधा ऊंचा समतल दर्पण।
  23. किस रंग की प्रकाश किरणों का तरंदैर्ध्य (वेव लैंग्थ) सबसे अधिक होता है? – लाल।
  24. स्पेक्ट्रम में सबसे ऊपर कौन-सा रंग होता है? – लाल
  25. स्पेक्ट्रम में नीचे से ऊपर रंगों का क्रम क्या होता है? – बैगनी, जमुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी, लाल (सूत्र: बैजानीहपीनाला)।
  26. ट्रैफिक सिग्नल में लाल और हरे रंगों का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? – क्योंकि लाल और हरा रंग कम फैलते हैं अर्थात् ज्यादा ठीक से दिखाई पड़ते हैं।
  27. होलोग्राम क्या है? – होलोग्राम किसी वस्तु का त्रिविमीय (थ्री-डी) दृश्य होता है।
  28. पदार्थ की चौथी अवस्था कौन सी है? – प्लाज्मा
  29. पदार्थ की प्लाज्मा अवस्था की क्या विशेषताएं हैं? – प्लाज्मा पदार्थ की अतितप्त अवस्था है जिसमें पदार्थ आयन के रूप में होता है।
  30. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी कैसे पक जाता है? – प्रेशर कुकर के भीतर अधिक दाब होने से जल का क्वथनांक बढ़ जाता है इसलिए उसमें खाना जल्दी पकता है।
  31. हाइड्रोजन गैस से भरा गुब्बारा ऊपर जाकर क्यों फट जाता है? – वायुमंडलीय दबाव कम होने के कारण।
  32. वर्षा की बूंदों के गोल होने का क्या कारण है? – पृष्ठ तनाव के कारण वर्षा की बूंदें गोल होती हैं।
  33. पृष्ठ तनाव पैदा होने का क्या कारण है? – अणुओं के बीच ससंजन बल के कारण पृष्ठ तनाव उत्पन्न होता है।
  34. पेन से कागज पर लिखना क्यों संभव होता है? – पृष्ठ तनाव के कारण।
  35. बाल पेन किस सिद्धांत पर काम करता है? – केशिकत्व और पृष्ठ तनाव के सिद्धान्त पर।
  36. किस तापमान पर जल का आयतन न्यूनतम और घनत्व अधिकतम होता है?  4 डिग्री सेल्सियस पर।
  37. मानव शरीर का तापमान कितना होता है?  37C डिग्री सेल्सियस। 98.6F डिग्री फारेनहाइट।
  38. लीवर का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया? – आर्कमिडीज ने।
  39. प्लवन अर्थात् तैरने का सिद्धांत किसने दिया? – आर्कमिडीज ने।
  40. ध्वनि किसमें नहीं चल सकती? – निर्वात में।
  41. हवा में ध्वनि का वेग कितना होता है? – 332 मी/सेकंड
  42. मैनोमीटर से क्या नापा जाता है? – दाब
  43. मैक किसकी मात्रक है? – गति का।
  44. मैक से किसकी गति नापी जाती है? – युद्धक विमान, मिसाइल, राकेट आदि।
  45. तड़ित या बिजली गिरने पर चमक पहले दिखाई देती है लेकिन गर्जन बाद में सुनाई देती है ऐसा क्यों? – क्योंकि प्रकाश का वेग ध्वनि की अपेक्षा बहुत ज्यादा होता है।
  46. ध्वनि की तीव्रता के स्तर की माप करने का मात्रक क्या है? – डेसीबल
  47. मनुष्य का कान कितनी तीव्रता की ध्वनि को सुरक्षित रूप से सुन सकता है? – 120 डेसीबल तक।
  48. मानव की श्रव्य सीमा क्या है? – मनुष्य 20 से 20000 हर्ट्ज आवृत्ति तक की ध्वनि सुन सकता। 20000 हर्ट्ज से ऊपर की ध्वनि पराश्रव्य कहलाती है।
  49. प्रकाश का अधिकतम वेग किसमें होता है? – निर्वात में।
  50. प्रकाश का सबसे अच्छा उत्सर्जक रंग कौन-सा है? – सफेद है
  51. प्रकाश का सबसे अच्छा अवशोषक रंग कौन-सा है? – काला रंग।
  52. ध्वनि का अधिकतम वेग किसमें होता है? – ग्रेफाइट और इस्पात में (धातु में)।
  53. ऊनी वस्त्र ठंड से शरीर की रक्षा कैसे करते हैं? – क्योंकि ऊन ऊष्मा का कुचालक है और गरम हवा को अपने रेशों के बीच रोककर रखता है।
  54. ऊंचाई मापने वाले यंत्र को क्या कहते हैं? – अल्टीमीटर
  55. आर पी एम (राउंड पर मिनट) किस यंत्र से मापा जाता है? – टैकोमीटर
  56. कैमरे में किस प्रकार का लैंस इस्तेमाल होता है? – उत्तल लैंस
  57. निकट की नहीं दिखाई दे और दूर की वस्तु दिखाई दे उसे कौन-सा दृष्टि दोष कहते हैं? – दूर दृष्टि दोष
  58. दूर की वस्तुएं दिखाई नहीं लेकिन नजदीक की वस्तुएं दिखाई दे उसे कौन-सा दृष्टि दोष कहते हैं? – निकट दृष्टि दोष
  59. दूरदृष्टि दोष होने पर कौन सा लैंस चश्मे में इस्तेमाल किया जाता है? – उत्तल लैंस
  60. निकट दृष्टि दोष दूर करने के लिए कौन-सा लैंस प्रयुक्त होता है? – अवतल लैंस काम आता है।
  61. दृष्टिवैषम्य होने पर कौन सा लैंस काम आता है? – सिलेंडरिकल
  62. स्वतंत्र रूप से लटका हुआ चुंबक हमेशा किस दिशा में स्थिर होता है? – उत्तर दक्षिण।
  63. यदि लोलक की लंबाई चार गुना बढ़ा दी जाती है तो उसका दोलन काल (झुलने में लगने वाला समय) कितना होता जाता है? – दुगना हो जाता है।
  64. विद्युत तार की लंबाई दोगुनी कर देने से उसका प्रतिरोध कितना गुना हो जाता है? – दुगना हो जाता है।
  65. विद्युत तार की मोटाई आधी कर देने से प्रतिरोध चार गुणा हो जाएगा।
  66. विद्युत प्रतिरोध मापने की इकाई क्या है? – ओम
  67. रेक्टीफायर का उपयोग क्यों किया जाता है? – एसी करेंट को डीसी में बदलने के लिए।
  68. एक्सरे का आविष्कार किसने किया था? – रोएंटजन ने।
  69. लघुगणक (लागेरिथम) की खोज किसने की थी? – जान नेपियर ने।
  70. किसी वृत की त्रिज्या (रेडियस) दो गुनी कर देने से उसका क्षेत्रफल कितना हो जाता है? – चार गुना।
  71. किसी उपग्रह का परिभ्रमण काल किस तथ्य पर निर्भर करता है? – अपने ग्रह से उस उपग्रह की दूरी पर।
  72. कितनी डिग्री पर फारेनहाइट और सेल्सियस का पाठ्यांक बराबर होता है? – (-40) डिग्री पर।
  73. ताप के किस माप को परम ताप माना गया है? – 0°K (डिग्री केल्विन) या -273.15 डिग्री सेल्सियस। इस ताप पर समस्त आण्विक गति रुक जाएगी।
  74. पहाड़ों पर ध्वनि का वेग कम क्यों होता है? – क्योंकि पहाड़ों में वायु विरल होती है, उसका घनत्व कम होता है इसलिए हवा का वेग कम हो जाती है।
  75. जल में ध्वनि का वेग वायु की तुलना में कम होता है या अधिक? – अधिक।
  76. गुरुत्वाकर्षण का नियम किसने प्रतिपादित किया? – न्यूटन ने।
  77. ग्रह अपने नक्षत्र की चारों ओर क्यों घुमते हैं? – गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण।
  78. भूस्थैतिक उपग्रह से क्या तात्पर्य है? – ऐसे उपग्रह जो पृथ्वी से स्थिर दिखाई दे भूस्थिर उपग्रह कहलाते हैं।
  79. भूस्थैतिक उपग्रह की ऊंचाई सामान्यतः कितनी होती है? – 36000 किलोमीटर
  80. चंद्रमा में पृथवी की अपेक्षा अधिक छलांग क्यों लगाई जा सकती है? – कम गुरुत्वाकर्षण के कारण।
  81. चमगादड़ अंधेरे में कैसे उड़ पाते हैं? – पराश्रव्य या अल्ट्रासाउंड ध्वनि तरंगों के माध्यम से।
  82. वायुमंडल में ओजोन की परत मानव के लिए क्यों उपयोगी है? – क्योंकि ओजोन परत खतरनाक पराबैंगनी किरणों का अवशोषण करके उन्हें पृथ्वी तक आने नहीं देती।
  83. द्रव्यमान का ऊर्जा में रूपांतरण का सूत्र (E = mc2) किसने दिया? – आइंस्टीन ने।
  84. इंद्रधनुष कैसे बनता है? – वर्ण विक्षेपण के कारण।
  85. न्यूटन के गति का पहला नियम किस सिद्धांत से संबंधित है? – जड़त्व का सिद्धांत से।
  86. एम्पियर किसका मात्रक है? – विद्युत धारा का ‌
  87. कैलोरी किसका मात्रक है? – ऊष्मा का।
  88. ऊष्मा का सर्वश्रेष्ठ चालक कौन सी धातु है? – चांदी
  89. विद्युत का सबसे अच्छा सुचालक कौन-सा पदार्थ है? – चांदी
  90. प्राथमिक रंग कौन कौन से हैं जिनके मेल से अन्य रंग बनते हैं? – नीला, हरा और लाल प्राथमिक रंग हैं।
  91. बिजली के बल्बों का फिलामेंट किसका बना होता है? – टंगस्टन का।
  92. बिजली के बल्बों में कौन-सा गैस भरी होती है? – आर्गन गैस भरी होती है।
  93. ध्वनि तरंगों से प्रतिध्वनि कैसे उत्पन्न होती है? – परावर्तन के कारण।
  94. लोहे की छड़ का चुंबक बनना किस प्रकार का परिवर्तन है? – भौतिक परिवर्तन।
  95. लोहे में जंग या मुर्चा लगना कौन-सा परिवर्तन है? – रासायनिक परिवर्तन
  96. पानी को 0 से 100 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करने से उसके आयतन में क्या परिवर्तन होता है? – पहले उसका आयतन घटेगा (4डिग्री सेल्सियस तक) फिर बढ़ेगा।
  97. सेविंग करने के लिए किस दर्पण का इस्तेमाल किया जाता है? – उत्तल दर्पण का।
  98. वाहनों का साइड मिरर क्या होता है? – उत्तल दर्पण
  99. दांत के डॉक्टर किस दर्पण  का इस्तेमाल करते हैं? – अवतल दर्पण का।
  100. भारत में ए सी करंट की आवृत्ति कितनी होती है? – 50 हर्ट्ज
  101. एक वाट घंटा कितने के बराबर होता है? – 3600 जूल के।
  102. किसी परिपथ (सर्किट) में धारा (करेंट) की नाम किस यंत्र से की जाती है? – एमीटर
  103. किसी परिपथ (सर्किट) में विभवान्तर (Potential difference, Voltage) किस यंत्र से ज्ञात किया जाता है? – वोल्टमीटर
  104. आदर्श एमीटर का प्रतिरोध कितना होता है? – शून्य
  105. आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध कितना होना चाहिए? – अनंत
  106. चलते वाहन अचानक रुकने से सवारी आगे की ओर क्यों झुक जाती है? – जड़त्व के कारण।
  107. बंदुक से गोली दागने पर पीछे की ओर धक्का क्यों लगता है? – प्रत्येक क्रिया के बराबर विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है।
  108. नाभिकीय विखंडन किसे कहते हैं? – जब भारी नाभिक टूट कर हल्के नाभिक में बदलता है तो बड़ी मात्रा में ऊर्जा भी निकलती है।
  109. परमाणु बम किस सिद्धांत पर काम करता है? – नाभिकीय विखंडन
  110. हाइड्रोजन बम किस तकनीक पर काम करता है? – नाभिकीय संलयन
  111. सूर्य और अन्य नक्षत्रों में ऊर्जा कैसे उत्पन्न होती है? – नाभिकीय संलयन के द्वारा।
  112. नाभिकीय संलयन को ताप-नाभिकीय अभिक्रिया क्यों कहते हैं? – क्योंकि संलयन एक ऐसी नाभिकीय अभिक्रिया है जो अत्यंत उच्च तापमान पर संभव है।
  113. ऊष्मा के विकिरणों की गति कितनी होती है? – प्रकाश की गति के बराबर।
  114. टेलीविजन या दूरदर्शन का आविष्कार किसने किया था? – जे एल बेयर्ड ने।
  115. रेडियो या वायरलेस सिस्टम का आविष्कार किसने किया था? – मारकोनी ने।
  116. लाल प्रकाश में हरी वस्तु किस रंग की दिखाई देती है? – काला।
  117. सबसे अधिक तन्य (तानने या खिंचने योग्य) धातु कौन सी है? – सोना।
  118. एक यूनिट बिजली खपत से क्या तात्पर्य है? – KWH किलो वाट घंटा
  119. फ्यूज का उपयोग क्यों किया जाता है? – अधिक विद्युत प्रवाह से परिपथ या सर्किट की रक्षा के लिए।
  120. फ्यूज कैसे काम करता है? –  अधिक प्रतिरोध और कम गलनांक होने के कारण अतिरिक्त धारा प्रवाहित होने पर पिघल जाने से सर्किट ब्रेक हो जाता है।
  121. फ्यूज किन धातुओं से बनता है? – टिन या जस्ता की ताम्बे या चाँदी मिली मिश्र धातु से।
दोस्तों के साथ शेयर करें

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *